RR vs RCB, IPL 2023 Match 60 Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 112 रनों से दी करारी शिकस्त, आरसीबी के गेंदबाजों ने मचाया कोहराम
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 171 रन बनाए. रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर की तरफ से सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 55 रनों की आतिशी पारी खेली.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 60वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 112 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 171 रन बनाए. रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर की तरफ से सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 55 रनों की आतिशी पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से एडम ज़म्पा और केएम आसिफ ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 10.3 ओवर में महज 59 रन बनाकर सिमट गई. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शिमरोन हेटमेयर ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से वेन पार्नेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.
Match 60. Royal Challengers Bangalore Won by 112 Run(s) https://t.co/NMSa3HfybT #TATAIPL #RRvRCB #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2023 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

