RR vs LSG, IPL 2023 Match 26 Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स की टीम को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन हुए आउट
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 26वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. जीत की हैट्रिक लगा चुकी राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अपना दबदबा बरक़रार रखना चाहेगी.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 26वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. जीत की हैट्रिक लगा चुकी राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अपना दबदबा बरक़रार रखना चाहेगी. इस मैच के ज़रिए दोनों ही टीमें अपना-अपना इस सीज़न का छठा मैच खेल रही हैं. राजस्थान अब तक पांच में से 4 मैच जीत चुकी है, जबकि लखनऊ ने 5 में से 3 मैचों में जीत हासिल की है. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 154 रन बनाई हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए. राजस्थान रॉयल्स को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 155 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. संजू सैमसन 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम का स्कोर 93/2.
Match 26. WICKET! 12.4: Sanju Samson 2(4) Run Out Amit Mishra, Rajasthan Royals 93/2 https://t.co/vqw8WrjNEb #TATAIPL #RRvLSG #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

