RR vs GT, IPL 2023 Match 48 Live Score Update: गुजरात टाइटंस की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल लौटे पवेलियन
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 48वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा समय में गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में पहले और राजस्थान रॉयल्स चौथे पायदान पर मौजूद है. दोनों ही टीमें अब तक 9-9 मुकाबले खेल चुकी हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 48वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा समय में गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में पहले और राजस्थान रॉयल्स चौथे पायदान पर मौजूद है. दोनों ही टीमें अब तक 9-9 मुकाबले खेल चुकी हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 6 जीत अपने नाम की है और राजस्थान रॉयल्स के पास 5 जीत मौजूद हैं. गुजरात टाइटंस के 12 प्वाइंट्स के साथ +0.532 का नेट रनरेट मौजूद है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के पास 10 प्वाइंट्स और +0.800 का नेट रनरेट मौजूद है. इस मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 17.5 ओवरों में 118 रन बनाकर सिमट गई. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खाने ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. गुजरात टाइटंस की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 119 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. गुजरात टाइटंस की टीम का स्कोर 71/1.
Match 48. WICKET! 9.4: Shubman Gill 36(35) st Sanju Samson b Yuzvendra Chahal, Gujarat Titans 71/1 https://t.co/54xkkylMlx #TATAIPL #RRvGT #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2023 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

