क्रिकेट

RR Beat LSG, IPL 2024 44th Match Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से रौंदा, संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने खेली मैच जीताऊ पारी

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 196 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 76 रनों की आतिशी पारी खेली.

RR Beat LSG, IPL 2024 44th Match Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से रौंदा, संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने खेली मैच जीताऊ पारी
ध्रुव जुरेल और संजू सैमसन (Photo Credits: IPL/Twitter)

RR Beat LSG, IPL 2024 44th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 44वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होमग्राउंड के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसी के साथ इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने ये आठवीं जीत दर्ज की हैं और प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 196 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 76 रनों की आतिशी पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 19 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 71 रनों की मैच जीताऊ पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मार्कस स्टोइनिस और यश ठाकुर ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).