Rohit Sharma: रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, पूरे किए 200 कैच पूरे; जानें अन्य भारतीयों का हाल
एशिया कप 2023 का आखिरी सुपर फोर मुकाबला आज टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं. बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है. वहीं, टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. अब उसका फाइनल में श्रीलंका से मुकाबला होगा. टीम इंडिया के पास बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का अच्छा मौका है.
एशिया कप 2023 का आखिरी सुपर फोर मुकाबला आज टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं. बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है. वहीं, टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. अब उसका फाइनल में श्रीलंका से मुकाबला होगा. टीम इंडिया के पास बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का अच्छा मौका है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं. राउंड-4 के आखिरी मुकाबले के लिए टीम इंडिया में 5 बदलाव हुए हैं. इस बीच बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने 1 कैच लेते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 200 कैच पूरे कर लिए हैं. भारत की ओर से 14वां ओवर करने आए अक्षर पटेल की आखिरी गेंद पर मेहदी हसन मिराज ने अटैक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ला का किनारा लेकर स्लिप पर मुस्तैद रोहित के हाथों में जा समाई. रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 कैच लेने वाले 5वें भारतीय फील्डर बने हैं. रोहित शर्मा ने 497 पारियों में यह कारनामा किया हैं. रोहित शर्मा से पहले राहुल द्रविड़ ने 334, विराट कोहली ने 303, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 261 और सचिन तेंदुलकर ने 256 कैच लपके हैं.
Most catches by active fielders:
- Virat Kohli - 303
- Steve Smith - 288
- Joe Root - 280
- David Warner - 203
- Rohit Sharma - 200*. pic.twitter.com/7UPqbB4yFw
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2023 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

