Rohit Sharma Caught Abusing On Stump Mic: कप्तान रोहित शर्मा ने मैदान में फिर से दी गाली, कहा-'कोई भी गार्डन में घूमेगा तो...' -WATCH VIDEO
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन है. इस तरह टीम इंडिया की बढ़त 171 रनों की हो गई है.
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन है. इस तरह टीम इंडिया की बढ़त 171 रनों की हो गई है. रोहित शर्मा 13 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, यशस्वी जयसवाल 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 396 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में इंग्लैड टीम 252 रनों पर सिमट गई. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. दूसरे टेस्ट में मैदान में कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं. दरअसल, इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान ओवरों के बदलाव के बीच, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने फील्डर्स को सख्त लहजे में सतर्क रहने के लिए कह रहे थे. इस दौरान रोहित शर्मा के मुंह से गाली भी सुनने को मिली. रोहित शर्मा के इस वायरल वीडियो में वो कह रहे हैं, “कोई भी गार्डन में घूमेगा तो....." रोहित का गाली देना स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं.
Garden mein ghoomney walay sab sun ley.. Rohit Sharma ki apni hi vibe hai.. 🤣🤣🤣 https://t.co/emAs1fNUld
— Syed Ali Imran (@syedaliimran) February 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

