क्रिकेट

Rishabh Pant Out of IPL 2023: ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से हुए बाहर, दिल्ली कैपिटल्स डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने की पुष्टि

टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं. इसकी पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने की हैं. ऋषभ पंत आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं.

Rishabh Pant Out of IPL 2023: ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से हुए बाहर, दिल्ली कैपिटल्स डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने की पुष्टि
ऋषभ पंत (Photo Credits: Twitter/BCCI)

टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं. इसकी पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने की हैं. ऋषभ पंत आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं. आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी की वजह से दिल्ली कैपिटल्स को नए कप्तान की तलाश है. ऋषभ पंत बीते महीने 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे. पंत फिलहाल मुंबई में हैं जहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में उनक इलाज किया जा रहा है. कुछ दिनों पहले ही पंत के घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया. ऋषभ पंत को फिट होने में करीब 6 महीने का समय लग सकता हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2023 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).