क्रिकेट

RCB vs RR, IPL 2023 Match 32 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रनों से हराया, हर्षल पटेल ने की शानदार गेंदबाजी

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौं विकेट खोकर 189 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए.

RCB vs RR, IPL 2023 Match 32 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रनों से हराया, हर्षल पटेल ने की शानदार गेंदबाजी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 32वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौं विकेट खोकर 189 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 182 रन ही बना सकीं. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2023 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).