'RCB, RCB' Chants In Delhi: ग्लेन मैक्सवेल के शानदार पारी के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजे 'आरसीबी-आरसीबी' के नारे, देखें वीडियो
ग्लेन मैक्सवेल ने बुधवार, 25 अक्टूबर को चल रहे एकदिवसीय विश्व कप 2023 के 24वें मैच में केवल 40 गेंदों में विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़कर अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन से अरुण जेटली स्टेडियम की भीड़ को रोमांचित कर दिया.
'RCB, RCB' Chants In Delhi: ग्लेन मैक्सवेल ने बुधवार, 25 अक्टूबर को चल रहे एकदिवसीय विश्व कप 2023 के 24वें मैच में केवल 40 गेंदों में विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़कर अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन से अरुण जेटली स्टेडियम की भीड़ को रोमांचित कर दिया. इस बीच मैक्सवेल की शानदार बल्लेबाजी पारी के दौरान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद भीड़ 'आरसीबी-आरसीबी' के नारे लगाने लगी. लोकप्रिय आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले मैक्सवेल अपने आक्रामक बल्लेबाजी कौशल के कारण भारत में क्रिकेट में काफी लोकप्रिय हैं. बता दें की इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. मैक्सवेल और डेविड वार्नर के शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट खोकर 399 रन बनाए. जवाब में नीदरलैंड की टीम 90 रनों पर ढेर हो गई.
देखें वीडियो:
'RCB, RCB' chants in Delhi. pic.twitter.com/oPQ54wUZMw
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 07:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

