क्रिकेट

RCB Beat PBKS, IPL 2024 58th Match Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रनों से दी करारी शिकस्त, प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा

इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 241 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

RCB Beat PBKS, IPL 2024 58th Match Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रनों से दी करारी शिकस्त, प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credits: Twitter)

RCB Beat PBKS, IPL 2024 58th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 58वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब के होमग्राउंड हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रनों से हरा दिया हैं. इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ की रेस में अभी बनी हुई हैं, जबकि पंजाब किंग्स लगभग बाहर हो गई हैं. इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 241 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की पूरी टीम महज 17 ओवर में 181 रन बनाकर सिमट गई. पंजाब किंग्स की तरफ से बल्लेबाज रिले रोसौव ने सबसे ज्यादा 61 रनों की आतिशी पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).