क्रिकेट

Rashid Khan Throws His Bat in Anger: करीम जनत द्वारा सिंगल लेने से मना करने पर राशिद खान ने गुस्से में फेंका अपना बल्ला, वीडियो हुआ वायरल

मंगलवार, 25 जून को अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 मैच के दौरान करीम जनत द्वारा सिंगल लेने से मना करने पर राशिद खान ने गुस्से में अपना बल्ला फेंक दिया. यह घटना पहली पारी के आखिरी ओवर में हुई जब अफगानिस्तान की बल्लेबाजी कर रही थी.

Rashid Khan Throws His Bat in Anger: करीम जनत द्वारा सिंगल लेने से मना करने पर राशिद खान ने गुस्से में फेंका अपना बल्ला, वीडियो हुआ वायरल
Rashid Khan Throws His Bat in Anger (Photo Credit: ICC)

Rashid Khan Throws His Bat in Anger: मंगलवार, 25 जून को अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 मैच के दौरान करीम जनत द्वारा सिंगल लेने से मना करने पर राशिद खान ने गुस्से में अपना बल्ला फेंक दिया. यह घटना पहली पारी के आखिरी ओवर में हुई जब अफगानिस्तान की बल्लेबाजी कर रही थी. राशिद ने तंजीम साकिब की गेंद पर 'हेलीकॉप्टर' शॉट लगाने के प्रयास में गेंद को हवा में ऊंचा उछाल दिया था. इस दौरान राशिद रन पूरा करने के लिए नॉन-स्ट्राइकर छोर पर दौड़े और डबल लेने के लिए कोशिश किये. हालांकि, करीम जनत ने रन लेने से मना कर दिया और उन्हें रुकने के लिए हाथ से इशारा किया.

इस बीच अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को गुस्सा आया और लगभग आधे रास्ते तक दौड़ने के बाद उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर फेंक दिया. बाद में जनत ने बल्ला उठाकर उन्हें दे दिया और राशिद अपने साथी से बात करने के मूड में नहीं थे. मुँह फेर के वह चले गए. हालांकि इसके उसी ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान ने छक्का लगाकर अपनी टीम को 115 रनों तक पहुंचाया. नीचे आप इसका पूरा वीडियो देख सकतें हैं.

राशिद खान ने गुस्से में अपना बल्ला फेंका:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).