क्रिकेट

Quinton de Kock Half Century: लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, निकोलस पूरन के साथ मिलकर पारी को संभाला

आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 11वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पंजाब किंग्स ने अपने 2 में से एक मैच जीता हुआ है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने शुरुआती मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

Quinton de Kock Half Century: लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, निकोलस पूरन के साथ मिलकर पारी को संभाला
क्विंटन डी कॉक (Photo Credits: LSG/Twitter)

IPL 2024, LSG vs PBKS, 11th Match: आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 11वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पंजाब किंग्स ने अपने 2 में से एक मैच जीता हुआ है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने शुरुआती मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल 2024 में केएल राहुल के नेतृत्व में लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी पहली जीत की तलाश में हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर है. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम 2 अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है. इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने महज 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का स्कोर 119/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).