PBKS vs RR, IPL 2024 27th Match Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स की टीम का तीसरा विकेट गिरा, संजू सैमसन 18 रन बनाकर आउट
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए ये सीजन अबतक शानदार रहा है. टीम 5 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है.
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए ये सीजन अबतक शानदार रहा है. टीम 5 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है. पंजाब किंग्स की टीम को अपने घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के साथ पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर खिसक गई है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 147 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 31 रनों की पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से केशव महाराज और आवेश खान ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. राजस्थान रॉयल्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 148 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. संजू सैमसन 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम का स्कोर 89/3.
Another wicket for Rabada! 🔥
Captain Sanju Samson walks back to the pavilion 😵#IPL2024 #PBKSvRR pic.twitter.com/90DKKMNvDA
— OneCricket (@OneCricketApp) April 13, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

