क्रिकेट

PBKS vs RR, IPL 2024 27th Match Live Score Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए ये सीजन अबतक शानदार रहा है. टीम 5 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है.

PBKS vs RR, IPL 2024 27th Match Live Score Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter)

Punjab Kings vs Rajasthan Royals, IPL 2024 26th Match: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए ये सीजन अबतक शानदार रहा है. टीम 5 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है. पंजाब किंग्स की टीम को अपने घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के साथ पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर खिसक गई है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायडे, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा.

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, तनुष कोटियन, केशव महाराज, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).