PBKS vs LSG, IPL 2023 Match 38 Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रनों से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम
इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 257 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 38वां मैच आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 257 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 19.5 ओवर में महज 201 रन बनाकर सिमट गई. पंजाब किंग्स की तरफ से अथर्व तायडे ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से यश ठाकुर ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.
Match 38. Lucknow Super Giants Won by 56 Run(s) https://t.co/cS0dBLmzWT #TATAIPL #PBKSvLSG #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

