क्रिकेट

PBKS vs GT, IPL 2023 Live Score Update: पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास में लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ बने नंबर वन गेंदबाज

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आज 18वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. यह मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.दोनों ही टीमें इस सीजन में अब तक तीन-तीन मैच खेल चुकी हैं. इन्हें दो-दो मुकाबलों में जीत और एक-एक मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

PBKS vs GT, IPL 2023 Live Score Update: पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास में लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ बने नंबर वन गेंदबाज
पंजाब किंग्स (Photo Credits: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आज 18वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. यह मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.दोनों ही टीमें इस सीजन में अब तक तीन-तीन मैच खेल चुकी हैं. इन्हें दो-दो मुकाबलों में जीत और एक-एक मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस बीच गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 153 रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस के पारी का 5वां ओवर लेकर आए कगिसो रबाडा ने तेज तर्रार बल्लेबाजी कर रहे ऋद्धिमान साहा को आउट कर दिया. कगिसो रबाडा ने इस विकेट के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. रबाडा ने आईपीएल में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. वो ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज हैं. 100 विकेट पूरे के लिए कगिसो रबाडा को सिर्फ 64 मैच लगे. इस मामले में रबाडा ने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया हैं. आईपीएल में कई सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले मलिंगा ने 70 मैचों में 100 आईपीएल विकेट पूरे किए थे.

That's 𝐎𝐍𝐄 𝐇𝐔𝐍𝐃𝐑𝐄𝐃! 🤌

Sadda 🦁 @KagisoRabada25 is the fastest bowler to reach 💯 #TATAIPL wickets. 👏#PBKSvGT #JazbaHaiPunjabi #SaddaPunjab pic.twitter.com/O2zDCmxvVV

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).