PBKS Beat DC, IPL 2024 2nd Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया, सैम करन ने खेली बेहतरीन अर्धशतकीय पारी
इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाई. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज शाई होप ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली.
आज आईपीएल में डबल हेडर है. आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसी के साथ इस सीजन में पंजाब किंग्स ने जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की हैं. इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाई. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज शाई होप ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स की तरफ से स्टार आलराउंडर सैम करन ने सबसे ज्यादा 63 रनों की शानदार पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव और खलील अहमद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए.
Match 2. Punjab Kings Won by 4 Wicket(s) https://t.co/ZhjY0W03bC #TATAIPL #IPL2024 #PBKSvDC
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

