क्रिकेट

PAK-W Beat UAE-W, 9th Match Live Score Update: पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त, गुल फिरोजा ने खेली धमाकेदार पारी

इससे पहले पाकिस्तान को कप्तान निदा डार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 103 रन ही बना सकीं. यूएई की तरफ से तीर्था सतीश ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली.

PAK-W Beat UAE-W, 9th Match Live Score Update: पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त, गुल फिरोजा ने खेली धमाकेदार पारी
गुल फिरोजा (Photo Credits: PCB/Twitter)

PAK-W Beat UAE-W, Asia Cup 2024 9th Match: श्रीलंका में चल रहे महिला एशिया कप 2024 में रोजाना कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं. आज इस टूर्नामेंट का नौवां मुकाबला पाकिस्तान राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला यह मुकाबला दांबुला में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने यूएई को दस विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले पाकिस्तान को कप्तान निदा डार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 103 रन ही बना सकीं. यूएई की तरफ से तीर्था सतीश ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से तूबा हसन, नाशरा संधू और सादिया इक़बाल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम की. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने महज 14.1 ओवर में बिना विकेट गवाएं लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की तरफ से गुल फिरोजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 62 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).