क्रिकेट

PAK vs ENG Test Series: तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, 3-0 से जीती टेस्ट सीरीज

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप कर ली है. इंग्लैंड ने सीरीज के तीनों ही मैचों में दमदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को उसके घर में ही 3-0 से मात दे दी.

PAK vs ENG Test Series: तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, 3-0 से जीती टेस्ट सीरीज
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: ECB/Twitter)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप कर ली है. इंग्लैंड ने सीरीज के तीनों ही मैचों में दमदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को उसके घर में ही 3-0 से मात दे दी. पहली पारी में पाकिस्तान ने 304 और दूसरी पारी में 216 रन बनाए थे. इंग्लैंड ने पहली पारी में 354 रन बनाए थे. जिसके बाद दूसरी पारी में आखिरी दिन इंग्लैंड को 55 रनों की जरुरत थी जिसे टीम के बल्लेबाजों ने आसानी से बना लिया. इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में डेब्यू कर रहे रेहान अहमद ने पांच विकेट झटके और इतिहास रच दिया. वहीं दूसरी पारी में बेन डकेट ने भी 82 रन बनाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2022 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).