क्रिकेट

NZ Beat PAK 1st T20I Live Score Update: रोमांचक मुकाबले न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 46 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम

आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. इस बीच पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 226 रन बनाए.

NZ Beat PAK 1st T20I Live Score Update: रोमांचक मुकाबले न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 46 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम
न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 12 जनवरी को खेला गया. सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 11:40 बजे से खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 46 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. इस बीच पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 226 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से स्टार आलराउंडर डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहीन अफरीदी और युवा तेज गेंदबाज अब्बास अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में महज 180 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2024 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).