MS Dhoni-Sakshi Marriage Anniversary: एमएस धोनी और साक्षी की शादी की 15वीं सालगिरह, केक काटकर दोनों ने सेलिब्रेट की एनिवर्सरी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी आज यानी 4 जुलाई को अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं. मिस्टर और मिसेज धोनी ने केक काटकर अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाई.
MS Dhoni-Sakshi Marriage Anniversary: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) आज यानी 4 जुलाई को अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं. मिस्टर और मिसेज धोनी ने केक काटकर अपनी शादी की 15वीं सालगिरह (Wedding Anniversary) मनाई. बता दें कि दोनों की मुलाकात साल 2007 में कोलकाता के ताज होटल में हुई थी, जहां भारतीय टीम ठहरी थी और उस दौरान साक्षी उसी होटल में होटल मैनेजमेंट के लिए इंटर्नशिप कर रही थीं. इसके बाद साल 2008 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया, फिर दो साल तक डेट करने के बाद 4 जुलाई 2010 को एमएस धोनी और साक्षी ने देहरादून में शादी कर ली. आज दोनों अपनी शादी की 15वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: MS Dhoni Matra For Importance of Fear: एमएस धोनी ने दिया गुरुमंत्र, निर्णय लेने में डर जरुरी, निडर लोग हो जाते है लापरवाह, देखें वीडियो
एमएस धोनी-साक्षी की शादी की 15वीं सालगिरह
Happy 15th Wedding Anniversary MS Dhoni & Sakshi 😍💛#MSDhoni #Sakshi #WhistlePodu
🎥 Bhavya Dewan pic.twitter.com/7K6PMCz2SB
— WhistlePodu Army ® - CSK Fan Club (@CSKFansOfficial) July 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2024 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

