क्रिकेट

Mohammed Shami Ruled Out of IPL 2024: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, मोहम्मद शमी इस साल नहीं खेलेंगे आईपीएल

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बाएं टखने की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए, जिसके लिए यूके में सर्जरी की आवश्यकता होगी. बीसीसीआई सूत्र ने पीटीआई को यह जानकारी दी है.

Mohammed Shami Ruled Out of IPL 2024: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, मोहम्मद शमी इस साल नहीं खेलेंगे आईपीएल
Mohammad Shami (Photo Credit: Twitter)

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बाएं टखने की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए, जिसके लिए यूके में सर्जरी की आवश्यकता होगी. बीसीसीआई सूत्र ने पीटीआई को यह जानकारी दी है. शमी 2023 विश्वकप के बाद से ही टीम से बाहर है. उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था. उनके बाएं टखने में चोट लगी है.

शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल किया गया था लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी. बीसीसीआई ने बाद में एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शमी को मेडिकल टीम ने मंजूरी नहीं दी है और तेज गेंदबाज को दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).