क्रिकेट

MI vs PBKS, IPL 2023 Match 31 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रनों से हराया, अर्शदीप सिंह ने मचाया कोहराम

इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 214 रन बनाए हैं. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान सैम करन ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए.

MI vs PBKS, IPL 2023 Match 31 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रनों से हराया, अर्शदीप सिंह ने मचाया कोहराम
पंजाब किंग्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 31वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 13 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 214 रन बनाए हैं. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान सैम करन ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की ओर से पीयूष चावला और कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 201 रन ही बना सकीं. मुंबई इंडियंस की तरफ से कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा चार चटकाए हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).