क्रिकेट

MI vs LSG, Match Stop Due To Rain: वानखेड़े में शुरू हुई बारिश, रोका गया खेल; 3.5 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 33/0

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 67वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

MI vs LSG, Match Stop Due To Rain: वानखेड़े में शुरू हुई बारिश, रोका गया खेल; 3.5 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 33/0
वानखेड़े स्टेडियम (Photo credit: Twitter)

MI vs LSG, IPL 2024 67th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 67वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 75 रनों की धमाकेदार पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से नुवान तुषारा और पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके. मुंबई इंडियंस की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 215 रन बनाने हैं. चौथे ओवर में अचानक बारिश आ गई, इस वजह से खेल रुक गया है. बारिश के आने से पहले 3.5 ओवर का खेल हुआ. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने बिना कोई विकेट खोए 33 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 13 गेंद में एक चौके और दो छक्के की मदद से 20 रन पर हैं. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस 10 गेंद में एक छक्के के साथ 9 रन पर हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2024 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).