MI vs GT, IPL 2023 Match 57 Live Score Update: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से करारी शिकस्त, सूर्यकुमार यादव के बाद युवा गेंदबाज आकाश मधवाल ने किया शानदार प्रदर्शन
इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 218 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 103 रन बनाए हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 57वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई हैं. इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 218 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 103 रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान से सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 191 रन ही बना सकीं. गुजरात टाइटंस की तरफ से राशिद खान ने सबसे ज्यादा नाबाद 79 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की ओर से आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.
Match 57. Mumbai Indians Won by 27 Run(s) https://t.co/o61rmJX1rD #TATAIPL #MIvGT #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

