क्रिकेट

MI vs CSK, IPL 2024 29th Match Live Score Update: मुंबई इंडियंस की टीम को लगा छठवां झटका, रोमारियो शेफर्ड लौटे पवेलियन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार के दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी हैं. दोनों ही टीमें अपना पिछले मैच जीतकर आ रही है.

MI vs CSK, IPL 2024 29th Match Live Score Update: मुंबई इंडियंस की टीम को लगा छठवां झटका, रोमारियो शेफर्ड लौटे पवेलियन
सीएसके (Photo Credits: Twitter)

MI vs CSK, IPL 2024 29th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार के दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी हैं. दोनों ही टीमें अपना पिछले मैच जीतकर आ रही है. चेन्नई सुपर किंग्स का वानखेड़े स्टेडियम में जीत का प्रतिशत महज 36.3 है. हालांकि, पिछले 5 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार मैच जीते हैं तो मुंबई इंडियंस केवल एक ही मैच जीतने में क़ामयाब हो पाई है. इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 69 रनों की तूफानी पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. मुंबई इंडियंस की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 207 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को छठवां बड़ा झटका लगा हैं. रोमारियो शेफर्ड 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. मुंबई इंडियंस की टीम का स्कोर 157/6.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2024 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).