क्रिकेट

Mayank Markande Stunning Catch: मयंक मार्कंडेय ने हवा में उड़ते हुए लपका शानदार कैच बल्लेबाज़ हैरान, देखें वीडियो

आज आईपीएल में डबल हेडर है. आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.

Mayank Markande Stunning Catch: मयंक मार्कंडेय ने हवा में उड़ते हुए लपका शानदार कैच बल्लेबाज़ हैरान, देखें वीडियो
मयंक मार्कंडेय (Photo Credits: Twitter)

Mayank Markande Grabs a Sensational Catch Video: आज आईपीएल में डबल हेडर है. आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान केकेआर ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं 9 मैचों में हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी है. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. विस्फोटक रमनदीप सिंह को आउट करने के लिए मयंक मार्कंडेय ने हवे में उड़कर शानदार कैच लपका. इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. 13वें ओवर में 105 के कुल स्कोर पर केकेआर का पाचंवां विकेट गिर गया. तूफानी बैटिंग कर रहे रमनदीप सिंह 17 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने एक चौका और 4 छक्के जड़े.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).