क्रिकेट

एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में एमएस धोनी की एंट्री पर फैंस ने जोर से किया चीयर, आंद्रे रसल ने बंद किए अपने कान

आईपीएल 2024 में आखिरकार कोलकता नाइट राइडर्स का विजयी रथ थम ही गया. सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनकी पहली हार दे दी.

एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में एमएस धोनी की एंट्री पर फैंस ने जोर से किया चीयर, आंद्रे रसल ने बंद किए अपने कान
Andre Russell, MS Dhoni (Photo Credit: X/IPL)

आईपीएल 2024 में आखिरकार कोलकता नाइट राइडर्स का विजयी रथ थम ही गया. सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनकी पहली हार दे दी. इस मैच में चेन्नई ने कोलकाता को 7 विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की. इस दौरान चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 67 रनों की शानदार पारी खेली. इस बीच चेन्नई को आखिरी में जब तीन रन की जरुरत थी. तभी शिवम् दुबे आउट हो गए. फिर सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की मैदान पर एंट्री हुई. माही को मैदान देखकर फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं रहा. फैंस ने पुरे स्टेडियम में शोर मचाया और सिटी बजाई. इस दौरान फील्डिंग पर तैनात आंद्रे रसल ने अपना कान अपने हाथों से बंद कर लिया. जिसका वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).