LSG vs MI, IPL 2023 Eliminator Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स हुए आउट
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का पहला एलिमिनेटर मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम गुजरात टाइटंस के साथ दूसरा क्वालिफायर मुकाबला 26 मई को खेलेगी.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का पहला एलिमिनेटर मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम गुजरात टाइटंस के साथ दूसरा क्वालिफायर मुकाबला 26 मई को खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम का यह टूर्नामेंट में आखिरी मैच होगा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इससे पिछले सीज़न यानी आईपीएल 2022 में भी एलिमिनेटर मुकाबला खेला था, जिसमें लखनऊ की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 182 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से कैमरन ग्रीन ने सबसे 44 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से नवीन-उल-हक ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 183 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाजी काइल मेयर्स 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का स्कोर 23/2.
ELIMINATOR. WICKET! 3.2: Kyle Mayers 18(13) ct Cameron Green b Chris Jordan, Lucknow Super Giants 23/2 https://t.co/a4uIgpVwil #Eliminator #TATAIPL #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

