LSG vs GT, IPL 2024 21th Match Live Score Update: गुजरात टाइटंस की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल हुए आउट
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मुकाबले खेले हैं.
Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 मुकाबले जीते है और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 मैच में उसे जीत और 2 में हार मिली है. इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 58 रनों की शानदार पारी खेली. गुजरात टाइटंस की ओर से उमेश यादव और दर्शन नालकंडे ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. गुजरात टाइटंस की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 164 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. गुजरात टाइटंस की टीम का स्कोर 54/1.
Match 21. WICKET! Over: 5.6 Shubman Gill 19(21) b Yash Thakur, Gujarat Titans 54/1 https://t.co/P0VeEL9OOV #TATAIPL #IPL2024 #LSGVGT
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2024 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

