क्रिकेट

LSG vs GT, IPL 2023 Match 30 Live Score Update: गुजरात टाइटन्स की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा हुए आउट

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 30वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस साल लखनऊ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

LSG vs GT, IPL 2023 Match 30 Live Score Update: गुजरात टाइटन्स की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा हुए आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 30वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस साल लखनऊ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. लखनऊ की टीम 6 में से 4 मुकाबले जीत चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है. वहीं गुजरात पांच में से तीन मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है और प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है. दोनों ही टीमों का नेट रनरेट काफी अच्छा है. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. गुजरात टाइटन्स की टीम का स्कोर 72/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).