LSG Beat PBKS, IPL 2024, Match 11 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रनों से दी शिकस्त, डेब्यूटेंट मयंक यादव ने की शानदार गेंदबाजी
इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 54 रनों की शानदार पारी खेली.
IPL 2024, LSG vs PBKS, 11th Match: आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 11वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रन से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की हैं. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 54 रनों की शानदार पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर महज 178 रन ही बना सकीं. पंजाब किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मयंक यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.
Match 11. Lucknow Super Giants Won by 21 Run(s) https://t.co/HvctlP1bZb #TATAIPL #IPL2024 #LSGvPBKS
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

