क्रिकेट

LSG Beat GT, IPL 2024 21th Match Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हराया, यश ठाकुर ने मचाया कोहराम

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 58 रनों की शानदार पारी खेली.

LSG Beat GT, IPL 2024 21th Match Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हराया, यश ठाकुर ने मचाया कोहराम
लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

Lucknow Super Giants Beat Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 58 रनों की शानदार पारी खेली. गुजरात टाइटंस की ओर से उमेश यादव और दर्शन नालकंडे ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 18.5 ओवर में महज 130 रन बनाकर सिमट गई. गुजरात टाइटंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से यश ठाकुर ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2024 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).