क्रिकेट

KKR vs MI: मुंबई इंडियंस पर 18 रन की जीत के बाद ईडन गार्डन्स में कोलकाता के खिलाड़ियों ने किया विक्ट्री लैप का प्रदर्शन, देखें वीडियो

11 मई को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस पर 18 रन की यादगार जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों ने ईडन गार्डन्स में विक्ट्री लैप का प्रदर्शन किया.

KKR vs MI: मुंबई इंडियंस पर 18 रन की जीत के बाद ईडन गार्डन्स में कोलकाता के खिलाड़ियों ने किया विक्ट्री लैप का प्रदर्शन, देखें वीडियो
KKR (Photo; X)

KKR vs MI: 11 मई को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस पर 18 रन की यादगार जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों ने ईडन गार्डन्स में विक्ट्री लैप का प्रदर्शन किया. बता दें की बारिश से बाधित मैच में कोलकाता की टीम टॉस हार गई. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकशान पर 157 रन बनाए. इसका पीछा करने उतरी एमआई को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन केकेआर के स्पिनरों ने पावरप्ले के बाद शानदार गेंदबाजी की और एमआई पर दबाव बनाए रखा. अंत में 18 रन से कोलकाता ने मैच जीत लिया.

इसी के कोलकाता आईपीएल 2024 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी है. इस बीच मैच के बाद केकेआर की पूरी टीम ने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए ईडन गार्डन्स में जीत का जश्न मनाया. नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).