क्रिकेट

KKR vs GT IPL 2023 Match 39 Live Score Update: गुजरात टाइटंस की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा लौटे पवेलियन

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 39वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला कोलकाता के होम ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में रोमांचक जीत दर्ज की थी. टीम ने उसे अहमदाबाद में 3 विकेट से हराया था.

KKR vs GT IPL 2023 Match 39 Live Score Update: गुजरात टाइटंस की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा लौटे पवेलियन
कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 39वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला कोलकाता के होम ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में रोमांचक जीत दर्ज की थी. टीम ने उसे अहमदाबाद में 3 विकेट से हराया था. अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने हैं. दोनों ही टीमें बढ़िया लय में नजर आ रही है. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 179 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. गुजरात टाइटंस की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 180 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. गुजरात टाइटंस की टीम का स्कोर 41/1.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2023 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).