क्रिकेट

KKR vs GT IPL 2023 Match 39 Live Score Update: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया, विजय शंकर और डेविड मिलर ने खेली मैच विनिंग पारी

इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 179 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए.

KKR vs GT IPL 2023 Match 39 Live Score Update: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया, विजय शंकर और डेविड मिलर ने खेली मैच विनिंग पारी
गुजरात टाइटंस (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 39वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला कोलकाता के होम ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 179 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की ओर से  मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया हैं. गुजरात टाइटंस की तरफ से विजय शंकर ने सबसे ज्यादा नाबाद 51 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से हर्षित राणा, आंद्रे रसेल और सुनील नारायण ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2023 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).