KKR vs CSK, IPL 2023 Match 33 Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से दी करारी शिकस्त, जेसन रॉय और रिंकू सिंह की आतिशी पारी नहीं आई काम
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 235 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए शानदार नाबाद 71 रन बनाए.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 33वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 235 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए शानदार नाबाद 71 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कुलवंत खेजरोलिया ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 186 रन ही बना सकीं. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 61 रनों की तूफानी पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे और महेश ठीकशाना ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके.
Match 33. Chennai Super Kings Won by 49 Run(s) https://t.co/j56FWB88GA #TATAIPL #KKRvCSK #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2023 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

