KKR Beat SRH, IPL 2024 Final Live Score Update: खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा, तीसरी बार ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 18.3 ओवर में महज 113 रन बनाकर सिमट गई. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए.
KKR Beat SRH, IPL 2024 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का खिताबी मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया. खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर तीसरी पर ट्रॉफी पर अपनी कब्जा किया हैं. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 18.3 ओवर में महज 113 रन बनाकर सिमट गई. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने महज 10.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 52 रनों की शानदार पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस और शाहबाज़ अहमद ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके.
𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡𝗦 𝗢𝗙 #𝗧𝗔𝗧𝗔𝗜𝗣𝗟 𝟮𝟬𝟮𝟰 😍🏆
The 𝗞𝗢𝗟𝗞𝗔𝗧𝗔 𝗞𝗡𝗜𝗚𝗛𝗧 𝗥𝗜𝗗𝗘𝗥𝗦! 💜#KKRvSRH | #Final | #TheFinalCall | @KKRiders pic.twitter.com/iEfmGOrHVp
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

