क्रिकेट

KKR Beat RCB, IPL 2024 10th Match Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, सुनील नारायण के बाद वेंकटेश अय्यर ने खेली शानदार पारी

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 83 रनों की आतिशी पारी खेली.

KKR Beat RCB, IPL 2024 10th Match Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, सुनील नारायण के बाद वेंकटेश अय्यर ने खेली शानदार पारी
वेंकटेश अय्यर (Photo Credits: Twitter)

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 10वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सात विकेट से हरा दिया हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की हैं. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 83 रनों की आतिशी पारी खेली. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आंद्रे रसेल और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 16.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से यश दयाल, मयंक डागर और विजयकुमार वैश्य ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).