क्रिकेट

KKR Beat LSG, IPL 2024 28th Match Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, फिलिप साल्ट और श्रेयस अय्यर ने बल्ले से बरपाया कहर

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 161 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 45 रनों की शानदार पारी खेली.

KKR Beat LSG, IPL 2024 28th Match Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, फिलिप साल्ट और श्रेयस अय्यर ने बल्ले से बरपाया कहर
कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

KKR Beat LSG, IPL 2024 28th Match: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 28वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 161 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 45 रनों की शानदार पारी खेली. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने महज 15.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रनों की आतिशी पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर मोहसिन खान ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2024 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).