KKR Beat DC, IPL 2024 16th Match Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से दी करारी शिकस्त
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 272 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सुनील नारायण ने सबसे ज्यादा ताबड़तोड़ 85 रनों की पारी खेली.
Kolkata Knight Riders Beat Delhi Capitals, IPL 2024 16th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 16वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से करारी शिकस्त दी हैं. इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत की हैट्रिक लगा ली हैं. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 272 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सुनील नारायण ने सबसे ज्यादा ताबड़तोड़ 85 रनों की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एनरिक नॉर्टजे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 17.2 ओवर में महज 166 रन बनाकर सिमट गई. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोरा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए.
Match 16. Kolkata Knight Riders Won by 106 Run(s) https://t.co/SUY68b95dG #TATAIPL #IPL2024 #DCvKKR
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

