क्रिकेट

Kabul Premier League 2023: अफगानिस्तान के सदिकुल्लाह अटल ने बल्ले से मचाई सनसनी, एक ही ओवर में बना डाले 48 रन; लगाए 7 छक्के

अफगानिस्तान के युवा विस्फोटक बल्लेबाज सदिकुल्लाह अटल ने एक ओवर में 7 छक्के जड़कर सनसनी मचा दी है. काबूल में काबूल प्रीमियर लीग खेली जा रही है. इस लीग में शाहीन हंटर्स की तरफ से खेलते हुए सदिकुल्लाह अटल ने अबासिन डिफेंडर्स के गेंदबाज आमिर जजई के एक ही ओवर में 7 लंबे छक्के जड़ दिए. टी 20 क्रिकेट में ये नया रिकॉर्ड है.

Kabul Premier League 2023: अफगानिस्तान के सदिकुल्लाह अटल ने बल्ले से मचाई सनसनी, एक ही ओवर में बना डाले 48 रन; लगाए 7 छक्के
सदिकुल्लाह अटल (Photo Credits: Twitter)

अफगानिस्तान के युवा विस्फोटक बल्लेबाज सदिकुल्लाह अटल ने एक ओवर में 7 छक्के जड़कर सनसनी मचा दी है. काबूल में काबूल प्रीमियर लीग खेली जा रही है. इस लीग में शाहीन हंटर्स की तरफ से खेलते हुए सदिकुल्लाह अटल ने अबासिन डिफेंडर्स के गेंदबाज आमिर जजई के एक ही ओवर में 7 लंबे छक्के जड़ दिए. टी 20 क्रिकेट में ये नया रिकॉर्ड है. इस ओवर में 7 छक्के के अलावा एक गेंद वाइड होकर बाउंड्री में चली गई जिस पर 5 रन प्राप्त हुए. इस तरह ओवर में कुल 48 रन बने. बता दें कि सदिकुल्लाह अटल ने 56 गेंदों पर नाबाद 118 रन की पारी खेली जिसमें 10 छक्के और 7 चौके लगाए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2023 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).