IPL 2025: मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस मैच के दौरान तिलक वर्मा ने सूर्यकुमार यादव को किया आउट, MI ने शेयर किया वीडियो
आईपीएल का बुखार प्रशंसकों पर हावी हो रहा है और एक और रोमांचक सीज़न आने वाला है. कैश-रिच लीग 22 मार्च से शुरू होने वाली है और खिलाड़ी आगामी सीज़न से पहले कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस बीच बड़े मंच पर कदम रखने से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी एक अनोखे तरीके से कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
IPL 2025: आईपीएल का बुखार प्रशंसकों पर हावी हो रहा है और एक और रोमांचक सीज़न आने वाला है. कैश-रिच लीग 22 मार्च से शुरू होने वाली है और खिलाड़ी आगामी सीज़न से पहले कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस बीच बड़े मंच पर कदम रखने से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी एक अनोखे तरीके से कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस दौरान जब खिलाड़ी अभ्यास मैच में एक-दूसरे का सामना कर रहे थे, तो तिलक वर्मा ने सूर्यकुमार यादव को बेहतरीन गेंद पर आउट कर दिया और अपने जोशीले जश्न से सभी का ध्यान खींचा.जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है.
वीडियो में देखा जा सकता है की सूर्यकुमार यादव स्ट्राइक पर थे और तिलक वर्मा ने एक खूबसूरत गेंद फेंकी. जैसे ही सूर्यकुमार यादव ने स्वीप शॉट खेला गेंद फील्डर के हाथ में चली गई. जिसके बाद तिलक वर्मा ने मशहूर झुके हुए अंदाज में जश्न मनाया. यह देखकर सूर्यकुमार यादव जोर से हंसने लगे. नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.
तिलक वर्मा ने सूर्यकुमार यादव को किया आउट
Not a bad wicket to add to your resume 🫣
Watch till the end 😂#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/Q9gpztmUzi
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 18, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2025 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

