क्रिकेट

IPL 2025: KKR बनाम LSG मैच से पहले ईडन गार्डन्स में दिग्वेश सिंह राठी अपने आदर्श सुनील नरेन से मिले, ऋषभ पंत ने कराया परिचय, देखें वीडियो

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी ने एलएसजी के पहले चार मैचों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और अपने आखिरी गेम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. राठी ने एलएसजी बनाम एमआई मैच के बाद स्वीकार किया कि वह सुनील नरेन के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं.

IPL 2025: KKR बनाम LSG मैच से पहले ईडन गार्डन्स में दिग्वेश सिंह राठी अपने आदर्श सुनील नरेन से मिले, ऋषभ पंत ने कराया परिचय, देखें वीडियो
Digvesh , S Narine, R Pant (Photo: @KKRiders/X)

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी ने एलएसजी के पहले चार मैचों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और अपने आखिरी गेम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. राठी ने एलएसजी बनाम एमआई मैच के बाद स्वीकार किया कि वह सुनील नरेन के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह बल्लेबाज पर उसी तरह आक्रमण करने की कोशिश करते हैं जैसे सुनील नरेन करते हैं. इस बीच ईडन गार्डन्स में केकेआर बनाम एलएसजी मैच से पहले जब दोनों टीमें मैच के लिए अभ्यास कर रही थीं. तभी एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने सुनील नरेन को दिग्वेश राठी से मिलवाए और प्रशंसकों को गुरु और शिष्य के बीच की मुलाकात बहुत पसंद आई. जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ईडन गार्डन्स में दिग्वेश राठी अपने आदर्श सुनील नरेन से मिले

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).