क्रिकेट

IPL 2025: विराट कोहली के बाद अब रिंकू सिंह ने मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में घुसकर रोहित शर्मा का मांगा बल्ला, MI ने शेयर किया वीडियो

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार रिंकू सिंह ने सोमवार 1 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के आईपीएल 2025 मैच के बाद मुंबई इंडियंस (एमआई) के ड्रेसिंग रूम में घुसकर रोहित शर्मा का बल्ला मांगा.

IPL 2025: विराट कोहली के बाद अब रिंकू सिंह ने मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में घुसकर रोहित शर्मा का मांगा बल्ला, MI ने शेयर किया वीडियो
Rinku Singh, Rohit Sharma (Photo: X/mipaltan)

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार रिंकू सिंह ने सोमवार 1 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के आईपीएल 2025 मैच के बाद मुंबई इंडियंस (एमआई) के ड्रेसिंग रूम में घुसकर रोहित शर्मा का बल्ला मांगा. जिसका वीडियो एमआई ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में, मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर तिलक वर्मा को शिकायत करते हुए सुना जा सकता है कि रिंकू के पास अब अपने खुद के अच्छे बल्ले हैं. लेकिन फिर भी वह रोहित का एक बल्ला लेने के लिए वहां गया था. फिर KKR के बल्लेबाज का मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या से मुलाकात होती है और फिर रिंकू उन्हें अपने आने का कारण बताते हैं. वीडियो में घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में केकेआरके लिए खेलने वाले अंगकृष रघुवंशी को भी रोहित के बल्ले जैसा कुछ लेकर देखा गया. नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.

रिंकू सिंह ने मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में घुसकर रोहित शर्मा का मांगा बल्ला

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).