क्रिकेट

IPL 2023 PBKS vs KKR, Live Score Updates: पंजाब किंग्स ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रनों से हराया, बारिश के चलते बाधित हुआ मैच

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से भानुका राजपक्षे ने सबसे ज्यादा 50 रनों की आतिशी पारी खेली.

IPL 2023 PBKS vs KKR, Live Score Updates: पंजाब किंग्स ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रनों से हराया, बारिश के चलते बाधित हुआ मैच
पंजाब किंग्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

आईपीएल 2023 के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने हुई थीं. दोनों ही टीमों के कप्तान नए हैं. पंजाब की बागडोर शिखर धवन के हाथों में है तो केकेआर की कप्तानी नितीश राणा को सौंपी गई है. पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया. पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से मैच को 7 रनों से जीत लिया. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से भानुका राजपक्षे ने सबसे ज्यादा 50 रनों की आतिशी पारी खेली. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से टिम साउदी ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. कोलकाता नाइट राइडर्स को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 192 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 16 ओवर में सात विकेट खोकर महज 146 रन ही बना सकीं. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).