IPL 2023 PBKS vs KKR, Live Score Updates: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को लगा 6वां झटका, आंद्रे रसेल लौटे पवेलियन
आईपीएल 2023 के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों ही टीमों के कप्तान नए हैं. पंजाब की बागडोर शिखर धवन के हाथों में है तो केकेआर की कप्तानी नितीश राणा को सौंपी गई है. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
आईपीएल 2023 के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों ही टीमों के कप्तान नए हैं. पंजाब की बागडोर शिखर धवन के हाथों में है तो केकेआर की कप्तानी नितीश राणा को सौंपी गई है. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से भानुका राजपक्षे ने सबसे ज्यादा 50 रनों की आतिशी पारी खेली. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से टिम साउदी ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. कोलकाता नाइट राइडर्स को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 192 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 6वां बड़ा झटका लगा हैं. आंद्रे रसेल 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. केकेआर की टीम का स्कोर 130/6.
Match 2. WICKET! 14.5: Andre Russell 35(19) ct Sikandar Raza b Sam Curran, Kolkata Knight Riders 130/6 https://t.co/ftnFaoOBnN #TATAIPL #PBKSvKKR #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

