क्रिकेट

IPL 2023, Match 13 GT vs KKR: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया, रिंकु सिंह ने जड़ा 5 गेंदों पर 5 छक्के

इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए.

IPL 2023, Match 13 GT vs KKR: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया, रिंकु सिंह ने जड़ा 5 गेंदों पर 5 छक्के
रिंकु सिंह (Photo Credits: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. सुपर संडे का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से विजय शंकर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार नाबाद 63 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नारायण ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 83 रनों की आतिशी पारी खेली. गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2023 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).