IPL 2023 Match 11, RR vs DC Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों हराया, ट्रेंट बोल्ट की आंधी में उड़ी दिल्ली
आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का 11वां मैच खेला गया. यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का 11वां मैच खेला गया. यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस बीच टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 199 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 79 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 142 रन बना सकीं. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल
ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए.
Match 11. Rajasthan Royals Won by 57 Run(s) https://t.co/FLjLINwRJC #TATAIPL #RRvDC #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

