क्रिकेट

IPL 2023 Match 11, RR vs DC Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा दूसरा झटका, ट्रेंट बोल्ट ने दो गेंदों पर 2 विकेट झटके

आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का 11वां मैच खेला जा रहा हैं. यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा हैं. राजस्थान की शुरुआत अच्छी रही थी. राजस्थान ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से हराया था. हालांकि इसके बाद राजस्थान को पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

IPL 2023 Match 11, RR vs DC Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा दूसरा झटका, ट्रेंट बोल्ट ने दो गेंदों पर 2 विकेट झटके
राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter)

आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का 11वां मैच खेला जा रहा हैं. यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा हैं. राजस्थान की शुरुआत अच्छी रही थी. राजस्थान ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से हराया था. हालांकि इसके बाद राजस्थान को पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. दिल्ली ने दो मैच खेले हैं और दोनों मैचों में हार का सामना किया. आज के इस रोमांचक मुकाबले में संजू सैमसन और डेविड वॉर्नर आमने-सामने हैं. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. इस बीच टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 199 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 79 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को ये मुकाबला जीतने 20 ओवर में 200 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. मनीष पांडे 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम का स्कोर 0/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).